इस दुनिया में करोड़ो अरबो लोग है ,और सभी लोगो में कुछ न कुछ समानता होती है ,और हर व्यक्ति के अंदर अपना स्वयं का एक विशेष गुण होता है जो उसे हर व्यक्ति से असमान कर देता है। बस जरुरत होती अपने उसी गुण को पहचानने की। लाखो करोडो लोग सफल होने की राह पर चलते है ,लेकिन सफल कुछ ही लोग हो पाते है।
जो लोग सफल होते है ,उसका मतलब ये नहीं की उनकी किस्मत ने उनका साथ दिया या फिर वे बहुत ज्यादा मेहनत करते है ,बल्कि वे लोग अपने अंदर के छुपे उसी विशेष गुण को पहचान लेते है ,और बहुत थोड़ी मेहनत करके सफल हो जाते है।
जो लोग सफल होते है ,उसका मतलब ये नहीं की उनकी किस्मत ने उनका साथ दिया या फिर वे बहुत ज्यादा मेहनत करते है ,बल्कि वे लोग अपने अंदर के छुपे उसी विशेष गुण को पहचान लेते है ,और बहुत थोड़ी मेहनत करके सफल हो जाते है।
HOW TO BE A ATTRACTION CENTER OF OTHERS?-
नमस्कार दोस्तों ,मै सतेन्द्र सिंह ,आज जो आर्टिकल आपके सामने लेकर आया हु उसका उद्देश्य सिर्फ इतना है ,की आप सभी अपने अंदर के दैवीय गुण को पहचाने ,और उसी के थ्रू काम करे।
किसी ने बिलकुल सच कहा है -"परमात्मा के द्वारा बनायीं गयी हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज किसी खास कारण से ही इस प्रकृति में उपस्थित है। "और हर एक चीज में एक विशेष गुण होता है जो उसे किसी दूसरी चीज से बिलकुल अलग कर देती है।
किसी भी कार्य को कैसे बनाये सफल?हिंदी थॉट्स BY SATENDRA SINGH
किसी भी कार्य को कैसे बनाये सफल?हिंदी थॉट्स BY SATENDRA SINGH
जैसे कुछ दैवीय चीजे लेकर हम इस बात को समझ सकते है ,जैसे की पहाड़ -पहाड़ से हमेशा अडिग रहने और किसी भी परिस्थति को आराम से झेलने की सीख मिलती है।
समंदर से हमेशा बड़ा दिल रखने और दुनिया का परोपकार करने की सीख मिलती है। ठीक उसी तरह हम सब में एक विशेष गुण होता है. लोग आपसे भी सीख सकते है ,क्योकि आपके अंदर एक ऐसा गुण है जो इस दुनिया में किसी के पास नहीं। इसीलिए लोग आपसे सीखेंगे की यह जो गुण आपके अंदर है वह मेरे अंदर कैसे हो सकता है ?
दोस्तों ,जरुरत है तो अपने गुण को पहचानकर बाहर लाने की ,जरुरत है तो अपनी क्वालिटी दुनिया को दिखाने की ,कहते है की हुनर सबमे होता है ,"कोई दिखा देता है ,कोई छिपा लेता है। "
और जो दिखा देता है वो लोगो का अट्रैक्शन सेण्टर बन जाता है। और जो छिपा लेता है वो अट्रैक्शन फोल्लोवेर बन जाता है।
बस एक यही अंतर है जिससे हम कह सकते है ,की मै सामने वाले से इस तरह अलग हु ,वरना दुनिया और दुनिया के लोग एक जैसे है। एक विशेष गुण के अलावा मुझमे और तुझमे कोई अंतर नहीं।
BE A GREAT PESNOLITY IN SOCIAL-
हर महान हस्ती और हर साधारण इंसान परमात्मा के द्वारा बनाया गया है और परमात्मा ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया ,बस सभी को एक -एक गुण बाँट दिए है ,और इस दुनिया में अपने उसी गुण को जाग्रत करने के लिए भेज दिया हैं।
लेकिन उसे कुछ ही लोग जाग्रत कर पाते है ,और इसीलिए ही कुछ ही लोग स्टार या सुपरस्टार बन पाते है।
और जो अपनी क्वालिटी को बाहर नहीं ला पाता वो एक साधारण इंसान की जिंदगी ही जीता रह जाता है। आज के युग में लोगो का अपनी क्वालिटी बाहर न ला पाने का भी कारण है ,की लोग अपने अंदर झांकना ही नहीं चाहते ,लोग दुसरो के अट्रैक्शन को अपने ऊपर इतना हावी कर लेते है की बस उसी की तरह ही बनना चाहते है। अरे! आपको दुसरो की तरह नहीं बनना है। दुसरो की लाइफस्टाइल को अपने ऊपर हावी करके आप अपनी क्वालिटीज़ को दबा रहे हो !अरे परमात्मा ने आपको भी क्वालिटीज़ दी है न तो आप अपनी क्वालिटीज़ का इस्तेमाल करो न।
दुसरो की लाइफस्टाइल को अपने ऊपर हावी करना "अपनी रोटी रखी होने पर भी ,दूसरे की रोटी छीनकर खाने जैसा है। "
आप अपने आप को समझिये ,अपने अंदर ध्यान से झाँककर तो देखिये। अरे !आप वो कर सकते हो जो आज तक इस दुनिया में कोई नहीं कर पाया है। बंद कर दीजिये दुसरो को फॉलो करना ,बंद कर दीजिये दुसरो की लाइफस्टाइल को जीना। यह आपकी लाइफ है इसको सही ढंग से जीने के नियम भी आपके अपने होने चाहिए। दोस्तों ,"जिंदगी में यदि बड़ा बनना है तो किसी को फॉलो मत कीजिये ",सभी के गुणो को देखिये ,उन्हें समझिये ,उन पर एनालाइज कीजिये पर उन गुणो को जबरदस्ती अपने ऊपर मत थोपिए।
HOW TO IDENTIFY SELF QUALITIES?-
अब बात आती है ,की हम अपने अंदर के गुण को कैसे पहचान सकते है ?तो दोस्तों ,अपने अंदर के गुणो को पहचानने के लिए सबसे जरूरी होता है ,की आप दुसरो के जैसा बनने की कोशिश बंद कर दे। और जब आप ऐसा कर देंगे तो आपका दिल और दिमाग दोनों बिलकुल शांत स्थति में पहुँच जायेगे। और जब भी आपका दिमाग बिलकुल शांत हो तब आप अपने आप से बातें करके अपने आप को जानने की कोशिश कीजिये ,और यह कोशिश बिलकुल वैसी होनी चाहिए जैसी आप दुसरो को जानने में करते है। और जब आप अपने आप को जान लोगे तब आप अपना परचम भी पूरी दुनिया में फहराएंगे।
अब कुछ अंतिम लाइनों के साथ मै अपने आर्टिकल को यही समाप्त करुगा -
जो दिखाता है अपने गुण ,वही बड़ी हस्ती है।,
बाकि दुनिया में हर चीज बड़ी सस्ती है।
न किसी के गुणो को खरीदना आसान है ,
न अपने गुणों को बेचना आसान है।
जो दिखाए अपने गुण उसे देखेगा हर दिलोजान ,
और वही एक हस्ती है ,जो छोड़ेगा इतिहास में निशाँ।
दुसरो के गुण तो उन्ही पर कुर्बान हैं ,
अपने अंदर झाँकिये, यही मेरा अरमान है।
धन्यवाद।
AAPKE ANDAR KYA HAI AISA KHAS JANIYE- ORIGINAL DUNIYA- MOTIVATINOL THOUGHTS
Reviewed by satendra singh
on
12 जनवरी
Rating:
Reviewed by satendra singh
on
12 जनवरी
Rating:




कोई टिप्पणी नहीं:
if any QUERY please CONTACT US