- फौजी बलिदान -
दोस्तों हम सब भारतवासी हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मानते है ,इस दिन हमारे देश में स्वलिखित संविधान लागू किया गया था ,और हमारे देश की सुरक्षा के लिए इसी दिन से कानून लागु किये गए थे ,दोस्तों संविधान लिखने तक के इतिहास में जिन जिन फौजी भाइयो ,हमारे राष्ट्र नेताओ ने जो अध्भुत कार्य किये उन कार्यो के लिए मै उन्हें सलाम करता हु ,और उनके जाने के बाद जो आज हमारी रक्षा कर रहे हो ,फिर वो चाहे देश का एक एक फौजी होया देश का सुलझा हुआ नागरिक उन सभी को भी मेरी तरफ से शत शत नमन।
मैंने अपने फौजी भाइयो के लिए एक कविता लिखी है और इस 26 जनवरी पर मेरी यह उपहारस्वरूप कविता मेरे देश के हर सैनिक को अर्पण है।
आओ तुम्हे सुनाऊँ ,कहानी इस बलिदान की
यह बलिदान अनोखा ,न खाना इसमें धोखा
यह बात हमारे ज्ञान की ,इक सैनिक
जो रक्षा करता हर प्राण की ,
यह बात है ,फौजी अभिमान की।
सुबह शाम हो या हो रात ,
बारिश हो या सर्दी -गर्मी ,
शान दिखाती हर एक वर्दी।
सीमा पर रखता हर दम ध्यान ,
देश की रक्षा पहला ज्ञान।
डरता नहीं कभी दुश्मन से ,
करे आदर इसका तन मन से ,
यही निवेदन है जन -जन से।
जब देश तिरंगा फहराता है ,
यादे ताज़ा कर जाता है ,
हर उस सैनिक की जो ,
जो देश अमर बतला जाता है।
करता है हर पल बलिदान ,
यही वजह ,हम दिखलाते आन ,
यही वजह, देश दिखलाता शान।
मत सोच तू ऐ सैनिक ,
की घर से दूर तू आया है ,
हर हिन्दुस्तानी करे सलाम ,
क्योकि हर हिन्दुस्तानी के दिल में ,
बस तू ही तू छाया है ,और एक प्यारा घर बनाया है।
धन्यवाद्।
यदि आपको हमारी कविता पसंद आयी हो तो,प्लीज कमेंट करके जरूर बताये ,ताकि 26 जनवरी तक हम आपके समक्ष ऐसी ही कुछ और कविताएं रख सके।
आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी कर सकते है ताकि हमारी पोस्ट आप तक आसानी से पहुंच सके।
रिलेटेड पोस्ट -
कर्म ही जीवन है। क्लिक here .
फौजी बलिदान -26 JANUARY HEART TOUCHING LINES -ORIGINAL DUNIYA
Reviewed by satendra singh
on
09 जनवरी
Rating:
Reviewed by satendra singh
on
09 जनवरी
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं:
if any QUERY please CONTACT US