HOW TO THINK POSITVE IN HINDI ? -THOUGHTS WHICH INSPIRE U

नमस्कार दोस्तों ,मै सतेंद्र सिंह सबसे पहले आप सभी को हृदय से धन्यवाद् देता हु ,की आप लोगो का प्यार मेरे साथ हमेशा है। 

                      - INTRODUCTION OF ARTICLE-

                                   दोस्तों ,किसी भी व्यक्ति का स्वाभाव ,व्यवहार ,उसके कर्म और उसकी सोच ये सभी एक दूसरे से बंधे हुए शब्द है ,और यही शब्द व्यक्ति की रूपरेखा को तैयार करते हैं। जो सबसे जरुरी और अहम् चीज हैं व्यक्ति के अंदर वह है "व्यक्ति की सोच। "
व्यक्ति की सोच ही है जो उसके स्वाभाव ,व्यवहार व उसके कर्मो का निर्धारण करती है।  और यही एक ऐसी चीज है जहाँ पर व्यक्ति परिवर्तन नहीं करना चाहता है,क्योकि उसकी सोच से वो जो सोचता है वो बिलकुल सही सोचता है। और जो व्यक्ति परिवर्तन करना चाहता है ,वह कर नहीं पाता क्युकी इस पूरी दुनिया में नकारात्मक सोच वालो की इतनी अधिकता है की वो सकारात्मक सोचने वालो को भी नकारात्मक सोचने पर मजबूर कर  देते है। 

तो दोस्तों आज हम जो आर्टिकल लेकर आये है ,उसमे यही समझने की कोशिश की जाएगी की हम अपनी सोच को कैसे सकारात्मक बना सकते है। 
ये ऐसे 5 POINT है जो बहुत ज्यादा CONCENTRATE और उन पर ANALYZ करने के बाद मिले है। इन्हे पढ़े और जाने ↯




                                        1 ↠दैनिक दिनचर्या बनाये -

दोस्तों ऊपर इमेज में दिए गए QUESTION KO PADHE और जवाब हा या न में दे.
मुझे लगता है की बहुत सारे  लोगो को ये पता नहीं होगा की कल हम १२ बजकर १२ मिनट पर क्या कर रहे थे ?
दोस्तों जब हर आदमी के पास बहुत सारा काम होता है और हर  काम की टेंशन होती है तो बहुत जरुरी होता है की हम दैनिक दिनचर्या बना ले। 
दैनिक दिनचर्या बनाने से आपका हर काम समय पर होगा और किसी भी काम की टेंशन नहीं होगी। और टेंशन नहीं होगी तो आपका दिमाग फ्री रहेगा ,और आप RELAX महसूस कर सकोगे। जिससे आपके दिमाग में  POSITIVITY की मात्रा बढ़ेगी,क्योकि आप हर काम सही से और सही समय पर कर पाओगे। 
और हर एक पल का डाटा आपके पास रहेगा। 

2 ↠अपने आप को कभी कमजोर न समझे -

motivationguru.info

इस दुनिया में अपने आप को ऊपर उठाने और दुसरो को नीचा  गिराने वालो की कमी नहीं है। पग -पग  पर व्यक्ति आपकी सोच का परीक्षण करता है,और जब भी व्यक्ति को लगता है की यह कमजोर है तभी व्यक्ति आप पर वार कर देते है। और करेंगे भी ,क्योकि मानव की प्रकृति यही है ,की जब व्यक्ति कमजोर हो ,तब हम उसे कैसा भी नचा सकते है। इसीलिए दोस्तों अपने आप को कभी कमजोर न समझे। क्योकि ऐसा सोचना अपने खिलाफ किया गया सबसे बड़ा पाप है। 
हर समय में आपको मजबूत स्थति में रहना है,और अपने आप को FIGHTER समझना है। आप किसी भी समस्या से लड़ सकते हो यदि आप अपने आप को कमजोर नहीं समझते है,हर टारगेट को आप एचीव कर सकते है फिर वो कितना भी बड़ा क्यों न हो। ये सोच हर व्यक्ति को रखनी चाहिए और यही सोच व्यक्ति की POSITIVITY को 70% तक बढ़ा देती है। 


                           3 ↠अपने आप पर गर्व और विश्वास करे -


दोस्तों ,मै अपने पिछले आर्टिकल में बता चुका हु की आप इस दुनिया में किसी खास कारन से ही उपस्थित है। और आपको कभी ये नहीं सोचना है की मई फालतू इंसान हु, मेरा इस दुनिया में कोई काम नहीं है ,मेरा क्या होगा ? 
अरे आपका इस दुनिया में बहुत बड़ा काम है जो आप पूरा कर सकते हो। आप अपने अंदर भरी हुई ऊर्जा को पहचानिये ,आप फालतू नहीं है। आपको अपनी आप पर पूरा गर्व होना चाहिए की मई हर काम को अच्छे से कर सकता हु और करुगा। जब तक मुझमे जान है ,मई अपने हर काम को पूरी एनर्जी से करुगा। इसीलिए हर व्यक्ति को अपने  आप पर गर्व होना चाहिए और ऐसा करने से व्यक्ति की पॉजिटिव सोच GAIN  होती चली जाती है। 



              4 ↠प्रतिदिन एक पॉजिटिव QUOTES जरूर पढ़े -

motivationguru.info


दोस्तों ,प्रतिदिन एक POSTIVE QUOTES का मतलब है "सिर्फ एक " पॉजिटिव QUOTES. क्योकि ढेर साडी कोट्स हम पद तो लेते है पर किसी एक में भी ढंग से CONCENTRATE नहीं कर पाते। इसीलिए एक ही कोट्स पढ़े और जो भी कोट्स पढ़े उसे अपने ऊपर एक दिन हावी भी करे। जो कोट्स हो ,उसी के विचार में रहकर सभी कार्य करे। इससे आपकी मानवता और आपके व्यवहार पर खासा असर पड़ेगा। आप अपने आप को धीरे धीरे बदल सकोगे क्योकि आपकी सोच सिर्फ सकारात्मक होगी।
                        SUCCESS PANE KE LIYE SABSE BEHTAR TIPS-ORIGINALDUNIYA 


                   5 ↠अपने कथन के दृढ़विश्वासी बने -


motivationguru.info


नकारात्मक  सोच का पहरा सबसे ज्यादा तब हो जाता है ,जब हम अपने लिए कोई कार्य करने की सोचे ,और वो पूरा न कर पाए। 
दोस्तों आप अपने आप से या किसी दूसरे से जो भी वादा करे उसे पूरा जरूर करे ,या फिर कोई भी वादा अपने आप से न करे। इससे आपकी प्रकृति ,आपका स्वाभाव अपने आप में खुल जायेगा। आप खुली प्रकृति के इंसान, अपनी पावर को समझने वाले इंसान बन जाओगे। कोई भी DECISON आप सोच समझ कर और जल्दी ही लेंगे। जिससे आपकी पाजिटिविटी THINKING की क्षमता बढ़ जाएगी। 


                                 
                                          तो दोस्तों ये थे वे 5 तरीके जो आपकी सोच को सकारात्मक बनाने में मदद करेंगे। इसी आर्टिकल के 5 और ऐसे तरीके जो आपके लिए बहुत कामगार साबित होंगे मई अपने अगले आर्टिकल में पोस्ट करुगा। सो कीप विजिटिंग। 



                                                                                                                       धन्यवाद 



यदि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज कमेंट करके जरूर बताये ताकि हम आपको आगे भी ऐसे नए तरीको से रूबरू कर सके। 


आप हमारे इस आर्टिकल शेयर भी कर सकते है जिससे अन्य लोगो को भी मदद मिल सके। 



HOW TO THINK POSITVE IN HINDI ? -THOUGHTS WHICH INSPIRE U HOW TO THINK POSITVE IN HINDI ? -THOUGHTS WHICH INSPIRE U Reviewed by satendra singh on 27 फ़रवरी Rating: 5

1 टिप्पणी:

if any QUERY please CONTACT US

Blogger द्वारा संचालित.